मानसून में खाएं जामुन का हलवा, आइसक्रीम और जैम, नियंत्रित होगा ब्लड शुगर और बढ़ती उम्र का प्रभाव.

0

लाइफस्टाइल डेस्क. जामुन में नमक डालकर खाना तो सभी पसंद करते हैं पर इसके कुछ और स्वाद हैं, जो बड़े दिलचस्प हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ स्किन पर बढ़ते उम्र के प्रभाव को रोकने में भी मदद करता है। मोना अग्रवाल से जानिए जामुन का हलवा, आइसक्रीम और जैम बनाने की रेसिपी।Health tips

  • जामुनी की तीन रेसिपीजामुन जैमसामग्री : बीज रहित जामुन- 2 कप,  शक्कर- 150 ग्राम, नींबू का रस 2 बड़े चम्मच या साएट्रिक एसिड 1/4 छोटा चम्मच।ऐसे बनाएं : पैन में कटे जामुन व आधा कप पानी मिलाकर मंद आंच पर जामुन के नर्म होने तक पका लें। अब शक्कर मिलाकर मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो नींबू का रस या साएट्रिक एसिड मिलाएं। इसे गरम रहते ही चौड़े मुंह के साफ सूखे जार में भरें।ठंडा होने के बाद जामुन के टेस्टी व हैल्दी जैम को ब्रेड -टोस्ट या पराठों पर लगाकर खाएं।Health tips
  • जामुन आइसक्रीम

सामग्री : जामुन का गूदा- 1 कप,  शक्कर- 1/4 कप, वनीला आइसक्रीम-1/2 किलो।ऐसे बनाएं: एक ब्लेंडिंग जार में जामु न का गूदा व शक्कर मिलाकर बारीक पीस लें। इसमें वनीला आइसक्रीम मिक्स करके एकसार होने तक फेंटें। कंटेनर में डालकर फ्रीज़ र में 3-4 घंटे के लिए जमने रख दें। आसान व स्वादिष्ठ जामुन आइसक्रीम तैयार है।…. Health tips

  • जामुन का हलवा

सामग्री: घी- 1 बड़ा चम्मच, बीज रहित जामुन- 1. कप शक्कर- 1/2 कप, मावा- 3/4 कप, कतरे मेवे- 50 ग्राम  पिसी इलायची- 1/4 छोटा चम्मच।ऐसे बनाएं : जामुन को हल्का पीस लें। घी गर्म करके पिसे जामुन डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। अब शक्कर मिलाकर चलाते हुए पकाएं। फिर मावा व इलायची मिलाकर गाढ़ा व एकसार होने तक पकाएं। स्वादिष्ठ जामुन का हलवा तैयार है। ऊपर से कतरे मेवे डालकर सर्व करें।…..health tips

  • हार्ट स्ट्रोक का खतरा घटाता है जामुन

डायटी शियन ज्योति शर्मा के मुताबिक मधुमेह रोगियों के लिए जामुन बेहद फयदेमंद होते हैं। यह इंसुलिन को नियंत्रित रखते हैं।जामुन की गुठलियों को सुखाकर उसका पाउडरबना लें। इसे गुनगुने पानी से खाली पेट 1 चम्मच लें। शुगर लेवल ठीक रहेगा। जामुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।यह एंटी एजिंग भी होते हैं।हृदय रोगियों के लिए जामु न खाना फ़ायदेमंद होता हैं। ये रक्त को पतला करने में मदद करते हैं, जिस कारण ब्लॉकेज और हार्ट स्ट्रोक की आशंका कम होती है।जामुन का सेवन कैंसर से बचाने में भी मददगार है।यह याद्दाश्त बढ़ाने का भी काम करता है।….Helth tips

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here